खबर को सुनें

हरिद्वार। पटवारी, लेखपाल भर्ती लिखित परीक्षा में धांधली के सम्बन्ध दर्ज मुकदमे में एसआईटी के हाथ एक और सफलता लगी। एसआईटी ने अब परीक्षा पेपर लीक मामले के मुख्य आरोपी के मामा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया है। एसआईटी द्वारा अभी तक 12 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। 12 अभियुक्तों की गिरफ्तारी के बाद भी जारी विवेचना में सुरेश उर्फ मनत्तू उम्र करीब 35 वर्ष पुत्र किशना निवासी ग्राम नलहेडा, सहारनपुर उत्तर प्रदेश का नाम भी सामने आया। एसआईटी की टीम ने आरोपी को हरिद्वार से गिरफ्तार कर लिया। अपकड़ा गया आरोपित सुरेश इस प्रकरण के मुख्य आरोपित संजीव दुबे का मामा है, जिसके द्वारा मोटी रकम के लालच में बिहारीगढ़ स्थित रिजॉर्ट में अभ्यर्थियों को पटवारी परीक्षा का पेपर पढ़वाने और उनकी निगरानी करने के लिए 20 हजार रुपए एडवांस लिए गए थे। पुलिस ने आरोपित का चालान कर दिया है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!