खबर को सुनें

हरिद्वार। सड़क हादसे में एम महिला की मौत हो गई। जबकि महिला का पति और बेटा बाल-बाल बच गए। जिन्हें हल्की चोटें आई हैं। जिनका रूड़की के सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जंे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया तथा घायलों का उपचार के लिए अस्पताल भेजा।

जानकारी के मुताबिक स्ड़की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के गांव सलेमपुर निवासी सतीश उम्र 50 वर्ष अपने पत्नी सुदेश उम्र 40 वर्ष व बेटे वंश उम्र 18 वर्ष के साथ रविवार की सुबह अपनी रिश्तेदारी में सहारनपुर गए हुए थे। रविवार की देर रात वह बाइक पर सवार होकर वापस घर लौट रहे थे। जैसे की ये लोग झबरेड़ा थाना क्षेत्र के इकबालपुर स्थित खाताखेड़ी गांव पहंचे तो रास्ते में एक खुदी हुई पुलिया में तीनों गिर गए। जिस कारण सेसुदेश की मौत होगई। जबकि सतीश और उनका बेटा वंश मामूली रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया। सुदेश की मौत के बाद से गंांव में गम का माहौल है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!