खबर को सुनें

थराली (चमोली)। भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश मैखुरी की संस्तुति के बाद भाजपा के सभी मंडल महामंत्री की घोषणा कर दी गई है। थराली के मंडल महामंत्री के पद पर कुलसारी के युवा व्यापारी जो दो दशकों से व्यापार संघ कुलसारी के अध्यक्ष  रहे महिपाल सिंह भंडारी पर भरोसा कर उन्हें थराली मंडल महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी है। सक्रिय  राजनीति में महिपाल सिंह भंडारी की अहम भूमिका रही है। भाजपा मंडल अध्यक्ष नंदू बहुगुणा ने कहा कि जहां महिपाल सिंह भंडारी  को मंडल महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपने पर पार्टी को मजबूती मिलेगी वही 2024 लोकसभा चुनाव में पार्टी को इसका फायदा मिलेगा। महिपाल सिंह भंडारी ने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, जिला अध्यक्ष रमेश मैखुरी, मंडल अध्यक्ष नंदू बहुगुणा सहित सभी जेस्ट श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया इस अवसर पर गिरीश चमोला, नेन सिंह खत्री, खुशहाल भंडारी, भूपाल सिंह, भगत सिंह आदि उपस्थित थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!