खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के दशोली विकास खंड के लासी गांव में शनिवार की सुबह भालू ने गोशाल की छत फाड कर उसमें बंधी गाय को मार गिराया है। जिससे पूर्व भी भालू एक अन्य गांव को मार चुका है। जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है।

ग्राम प्रधान नयन कुंवर ने बताया कि शनिवार को भोपाल कुंवर की गोशाला की छत को तोड़कर अंदर बंधी गाय पर हमला कर उसे मार दिया है। इससे पहले देवचंद्र सिंह की एक गाय को भी  इसी तरह मार चुका है। उन्होंने बताया कि गाय को मारने की सूचना वन विभाग को दे दी गई। उन्होंने विभाग से भालू को पकड़ने की मांग की है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!