खबर को सुनें

हरिद्वार। पटवारी पेपर लीक प्रकरण में पुलिस ने एक रिटायर्ड अध्यापक को गिरफ्तार किया है। रिटायर्ड अध्यापक की गिरफ्तारी के साथ अब तक इस मामले में 12 आरोपित गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

एसएसपी अजय सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में पटवारी, लेखपाल भर्ती लिखित परीक्षा में धांधली के सम्बन्ध में थाना कनखल में पंजीकृत मुकदमें की जांच कर रही एसआईटी लगातार कड़ी मेहनत कर अभियुक्तों की एक-एक कर गिरफ्तार कर रही है। एसआईटी ने विवेचना से प्रकाश में आये अभियुक्त अभयराम पुत्र जयराम निवासी पीतपुर थाना लक्सर हरिद्वार को गिरफ्तार किया। बीते वर्ष शिक्षक पद से रिटायर अभियुक्त ने अपने एक रिश्तेदार के माध्यम से अभियुक्त राजपाल व संजीव दुबे के साथ मिलकर पटवारी, लेखपाल भर्ती का पेपर आउट करने के लिए लगभग आधा दर्जन से अधिक छात्रों को परीक्षा प्रश्न पत्र उपलब्ध कराने के लिए प्रत्येक अभ्यर्थी से मोटी रकम तय कर अभ्यर्थियों को बिहारीगढ़ स्थित रिजार्ट में लाया था। रिजार्ट में आए उक्त अभ्यिर्थियों को चिन्हित कर उनसे साक्ष्य एकत्रित किए जा रहे हैं। पुलिस ने आरोपित के पास से 2 की नगदी, सिक्योरिटी के लिए अभ्यर्थियों के कब्जे से लिए गए मूल चैक आदि बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपित का चालान कर दिया है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!