खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिला पंचायत अध्यक्ष रंजनी भंडारी की बर्खास्ती के विरोध में शुक्रवार को चमोली जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में कांग्रेस के सभी संगठनों ने प्रदर्शन कर चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर के तिराहे पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र्र भट्ट का पुतला दहन किया।

चमोली कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चमोली ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस ने जिला पंचायत अध्यक्ष की बर्खास्ती का विरोध करते हुए प्रदर्शन किया तथा भाजपा सरकार के विरोध मे नारे बाजी की। साथ ही गोपेश्वर बस स्टेशन के तिराहे पर सीएम और प्रदेश अध्यक्ष का पुतला दहन किया। इस मौके पर कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष विरेंद्र सिंह रावत ने कहा कि भाजपा सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है। लोकतांत्रिक तरीके से चुन कर आये जनप्रतिनिधियों को हटाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि जोशीमठ के वर्तमान में जो हालात बने हुए है वह तो सरकार से संभल नहीं पा रहेे उल्टा जनता का ध्यान भटकाने के लिए विरोधी पक्ष के जनप्रतिनिधियों पर निशाना साधा जा रहा है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में इतना ही दम है तो क्यों नहीं अभी तक अंकिता हत्या कांड के वीआईपी का नाम उजागर पायी है। जोशीमठ के प्रभावितों की समस्याओं का समाधान क्यों नहीं कर पा रही है। प्रदेश में कानून व्यवस्था से लेकर विकास के हर मामले में सरकार विफल रही है और अब इन सबसे जनता का ध्यान हटाने के लिए लोकतंत्र की हत्या करने पर तुली हुई है। उनका यह भी आरोप है कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विधान सभा चुनाव में हुई हार को हजम नहीं कर पा रहे है इसलिए सरकार पर दबाब बनाकर लोकतंत्र का गल्ला घोंटने में लगे है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी इसका विरोध करती है और सरकार और प्रदेश अध्यक्ष के इस कृत्य की भत्र्सना करती है। इस मौके पर ब्लाॅक अध्यक्ष गोविंद सजवाण, पूर्व अध्यक्ष आनंद सिंह पंवार, युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सूर्यप्रकाश पुरोहित, संदीप भंडारी, नरेंद्र भारती, संदीप झिक्वाण, किशोरी लाल आदि मौजूद थे।

 

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!