खबर को सुनें

देहरादून। बुधवार देर रात्रि सिटी कंट्रोल रूम द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि मसूरी मार्ग पर पैसिफिक गोल्फ ग्राउंड के पास एक स्विफ्ट वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है जिसमें वाहन सवार गाड़ी में ही फंसा हुआ है।

सूचना मिलते ही पोस्ट सहस्त्रधारा से मुख्य आरक्षी रवि चौहान के हमराह SDRF टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। SDRF टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए खाई में फंसे वाहन से कड़ी मशक्कत करते हुए घायल व्यक्ति को बाहर निकाला व बिना देरी किये अपने ही वाहन से लेकर अस्पताल के लिए रवाना हो गए। नालापानी चौक देहरादून में एम्बुलेंस मिलने पर घायल व्यक्ति को एम्बुलेंस में शिफ्ट कर अस्पताल भिजवाया गया।

 

घायल 
शुभांकर पराशर पुत्र  मनोज पराशर, 27 वर्ष, निवासी- रक्षा विहार राजपुर रोड, देहरादून।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!