खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग की ओर से गणतंत्र दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने पर वन पंचायत सरपंच और वन कर्मियों को सम्मानित किया गया।

 

गोपेश्वर में केदारनाथ वन जीव प्रभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि मुख्य वन संरक्षक नंदादेवी वायोस्फियर रिजर्व निशांत वर्मा ने दशोली विकास खंड के कठूर गांव के सरपंच धर्मेंद्र शैलानी, गैरसैण के रिठिया गांव के सरपंच विरेंद्र नेगी, प्रशासनिक कार्यों के लिए विनय कुमार, वन अग्नि सुरक्षा के लिए वन दरोगा रेखा, ममता कनवासी, दुर्गा सती, वन आरक्षी रोशनी नेगी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर डीएफओ केदारनाथ इंद्र सिंह नेगी, बलबीर सिंह नेगी, सामाजिक कार्यकर्ता सुनील नाथन बिष्ट मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!