खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। भारतीय जनता पार्टी के चमोली के कार्यकर्ताओं ने गुरूवार को जिले के सभी मंडलों में जिला पंचायत अध्यक्ष रंजनी भंडारी पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर पुतला दहन किया।

बता दें कि शासन की ओर से बुधवार को जिला पंचायत चमोली की अध्यक्ष रंजनी भंडारी पर नंदादेवी राजजात के दौरान विभिन्न कार्यों के लिए डाली गई निविदों में अनियमितता का आरोपों का हवाला देते हुए बर्खास्त कर दिया गया है। जिला पंचायत अध्यक्ष पर लगे अनियमितताओं को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं चमोली जिले के सभी मंडल मुख्यालयों पर जिला पंचायत अध्यक्ष का पुतला दहन करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष रंजनी भंडारी के पति जो कि वर्तमान में बदरीनाथ विधान सभा से विधायक है, से अपने पद से त्याग पत्र देने की मांग की है। भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र हटवाल ने कहा कि कार्यकर्ताओं ने सीएम पुष्कर सिंह धामी का आभार प्रकट करते हुए कहा है कि मां नंदादेवी उनकी अधिष्ठात्री देवी है। उनके नाम पर किये गये घोटाले से देवभूमि कलंकित हुई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार जीरो टाॅलरेंस पर कार्य कर रही है। भ्रष्टाचारियों को बख्शा नहीं जायेगा।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!