खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। 13वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर बुधवार को चमोली जिले के विभिन्न स्थानों पर अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ ही पुलिस के जवानों ने मतदान करने की शपथ ली। सभी को निर्भीक होकर, जाति, धर्म से उपर उठकर अथवा अन्य किसी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। इस बार मतदाता दिवस की थीम वोट जैसा कुछ नहीं, वोट जरूर डालेंगे हम रखी गई है।

लोकतंत्र में मतदाताओं की शत प्रतिशत भागीदारी बढाने, नवीन पंजीकृत मतदाताओं को लोकतंत्र के प्रति उनके दायित्वों के महत्व को समझाने  के लिए राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जनपद के सभी 574 बूथों पर अधिकारियों, कर्मचारियों तथा मतदाताओं को शपथ दिलाई गयी।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!