खबर को सुनें

जोशीमठ (चमोली)। चमोली जिले के जोशीमठ नगर क्षेत्र में हो रहे भूधंसाव से प्रभावित परिवारों के पशुओं के लिए सुनील वार्ड में प्री फैबरीकेटेड काॅउ हाउस बन कर तैयार हो गये है। यहां पशुओं के रहने की समुचित व्यवस्था की गई है। जिन पशुपालकों की गौशाला क्षतिग्रस्त हुई है उनके पशुओं को इस सुरक्षित काउ शेड में रखा जाएगा।

मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डा.प्रलंयकर नाथ ने बताया कि पशुपालन विभाग की ओर से आपदा प्रभावित पशुपालकों को पशु चारे के लिए कॉम्पैक्ट फीड ब्लॉक और साइलेज का निरंतर वितरण किया जा रहा है। वर्तमान तक 150 चारा बैग वितरण किए गए है। साथ ही पशु चिकित्सकों ने प्रभावित क्षेत्रों में पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया जा रहा है। अभी तक 84 पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर किया गया है।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!