खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के तहसील नंदानगर (घाट) के अन्तर्गत ग्राम धुर्मा में दैवीय आपदा से प्रभावित पांच परिवारों को उनकी निजी भूमि पर विस्थापन के शासन ने जारी किए 21.25 लाख की धनराशि।

राज्य स्तरीय पुनर्वास समिति की संस्तुति के आधार पर जनपद चमोली के तहसील नंदानगर (घाट) के अन्तर्गत ग्राम धुर्मा में दैवीय आपदा से प्रभावित पांच परिवारों को उनकी निजी भूमि पर विस्थापन हेतु शासन द्वारा 21.25 लाख की धनराशि अवमुक्त करते हुए विस्थापन शर्तो एवं प्रतिबंधों के आधार पर व्यय करने की स्वीकृति प्रदान की गई है। आपदा प्रभावित परिवारों की ओर से विस्थापित स्थल पर निर्मित किए जाने वाले भवन भूकंपरोधी बनाए जाने होंगे तथा इसके लिए जनपद स्तर पर आपदा विभाग की ओर से प्रशिक्षित ट्रेनर राजमिस्त्री का सहयोग लिया जाएगा एवं निर्मित किए जाने वाले जाने वाले आवासीय भवनों का सत्यापन ब्लॉक स्तर पर तैनात अवर अभियंता की ओर से सत्यापित किया जाएगा।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!