खबर को सुनें

नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (MCD) चुनाव में हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने आज रविवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। जानकारी के अनुसार, गुप्ता ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को अपना इस्तीफा दे दिया है, जिसे नड्डा ने इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। नए अध्यक्ष की घोषणा होने तक प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभालेंगे। आदेश गुप्ता के इस्तीफे के बाद कपिल मिश्रा और गौतम गंभीर को नए अध्यक्ष पद की दौड़ में माना जा रहा है।

MCD चुनाव में 104 सीटें ही जीत पाई थी भाजपा

उल्लेखनीय है कि 7 दिसंबर को आए MCD चुनाव के नतीजों में एकीकृत नगर निगम के 250 वार्डों में से भाजपा 104 सीटें ही जीत पाई थी। वहीं, आम आदमी पार्टी ने 134 सीटों पर जीत हासिल की थी। भाजपा आदेश गुप्ता के इलाके में भी सीटें नहीं निकाल पाई थी। इसके बाद से दिल्ली भाजपा पर सवाल उठ रहे थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *