खबर को सुनें
पौड़ी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी गढ़वाल श्वेता चौबे ने जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत होने वाली किसी भी आपदा/दुर्घटना सम्बन्धी घटना घटित होने पर तत्काल सकुशल रेस्क्यू करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके क्रम में आज 11 दिसम्बर 2022 को प्रातः समय लगभग 06:40 बजे डीसीआर के माध्यम से थाना लैन्सडाउन पर सूचना प्राप्त हुई कि दुगड्डा से गुमखाल आने वाला वाहन संख्या UK12-TA-1182 (बोलेरो)  देवीखाल के पास सड़क से नीचे खाई में गिर गया है। इस सूचना पर तत्काल थाना लैंसडाउन, चौकी गुमखाल एवं चौकी दुगड्डा से पुलिस बल मय आपदा उपकरणों सहित तत्काल मौके पर पहुँचा ताथ कड़ी मशकत  करते हुये घायलों का रेस्क्यू किया गया तथा घायलों को 108 एम्बूलेन्स के माध्यम से उपचार हेतु कोटद्वार अस्पताल भेजा गया। जानकारी करने पर वाहन चालक ने बताया गया कि उक्त वाहन में 06 व्यक्ति सवार थे वह वाहन को दिल्ली से लकेर पाबौ जा रहा था देवीखाल के निकट अचानक नींद की झपकी आ जाने से वाहन सड़क से नीचे गिर गया। 

घायलों का नाम पता

  1. सते सिंह पुत्र स्व. कुंवर सिंह (चालक), निवासी-खोलिधार, पोस्ट ऑफिस चपलोड़ी, जनपद पौड़ी गढ़वाल (उम्र-26 वर्ष)।
  2. पंकज सिंह पुत्र भान सिंह, निवासी उपरोक्त (उम्र-22 वर्ष)।
  3. करण सिंह पुत्र बचन सिंह, निवासी उपरोक्त (उम्र-52 वर्ष)।
  4. राजेश्वरी नेगी पत्नी सुरेंद्र सिंह नेगी, निवासी-चौरासी नौठा, जनपद पौड़ी गढ़वाल (उम्र-55 वर्ष)।
  5. सुरेंद्र सिंह पुत्र स्व. प्रेम सिंह, निवासी उपरोक्त (उम्र-60 वर्ष)।
  6. सुरेंद्र सिंह नेगी, पुत्र नामालूम, निवासी उपरोक्त (उम्र-55 वर्ष)।

पुलिस टीम

  1. उपनिरीक्षक मुकेश भट्ट
  2. आरक्षी 403 ना.पु सन्दीप
  3. आरक्षी 295 ना.पु आदित्य गिरी
  4. आरक्षी 99 ना.पु कपिल
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!