खबर को सुनें

हरिद्वार। हथियारों के साथ फोटो खंीचकर सोशल मीडिया पर अपलोड़ करने का अब चलन बन गया है। जिस कारण से कई लोग सलाखों के पीछे पहुंच चुके हैं। इसी के चलते तमंचा दिखाकर सोशल मीडिया पर फोटो वायरल करने के आरोपी को बहादराबाद पुलिस ने तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकद्मा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया।

जानकारी के मुताबिक रहमान पुत्र हसरत अली निवासी ग्राम बढ़ेड़ी राजपूताना, बहारदाबाद हरिद्वार ने तमंचा लहराते हुए अपनी फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी। पुलिस ने आरोपी को तमंचे के साथ आज गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकद्मा दर्ज कर उसका चालान कर दिया है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!