खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। कोरोना काल के कारण बंद हुआ स्थानीय साप्ताहिक बाजार एक बार फिर से शुरू हो गया है। रविवार को इसका शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी डा. ललित नारायण मिश्र ने किया। साप्ताहिक बाजार में स्थानीय उत्पादों की धूम रही। लोगों ने जमकर खरीददारी भी की।

कोरोना काल से पहले भी जिला प्रशासन के निर्देश पर आजीविका के रीप प्रोजेक्ट, उद्यान विभाग और नगर पालिका की ओर से स्थानीय उत्पादों को बाजार देने के लिए संडे मार्केट का आयोजन किया जाता था। जिसमें स्थानीय काश्तकार अपने उत्पाद लेकर आते थे। लेकिन कोरोना काल के कारण यह बाजार बंद करना पड़ा एक बार फिर से यह बाजार शुरू हो गया है। लोगों मे इसको लेकर खासा उत्साह भी देखा जा रहा है। साथ ही स्थानीय काश्तकारों को इस बाजार से काफी लाभ मिलने की उम्मीद भी जगी है। इस मौके पर मुख्य उद्यान अधिकारी तेजपाल सिंह, खंड विकास अधिकारी एसएस भंडारी, डीपीएम रीप सुरेश चंद्र, आजाविका समन्वयक रीप देवेंद्र नेगी, बीएमएम मोहन नेगी मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *