खबर को सुनें

पोखरी (चमोली)। जिले के पोखरी विकासखंड के ग्राम पंचायत बंगथल में 11दिवसीय पांडव लीला के नौवें दिन मंगलवार को चक्रव्यूह का मंचन किया गया। जिसमें कौरवों की ओर से वीर अभिमन्यु को छल से मारने का मार्मिक मंचन किया गया। इस दौरान पात्रों के संजीदा अभिनय ने दर्शकों की आंखें नम कर दी।

चक्रव्यूह का मंचन में गुरू द्रोणाचार्य अर्जुन की अनुपस्थिति में पांडवों को पराजित करने के लिए चक्रव्यूह की रचना करते हैं। यह देख युधिष्ठिर एवं पांडव परेशान हो जाती है। लेकिन अर्जुन पुत्र वीर अभिमन्यु युधिष्ठिर को भरोसा दिलाता है कि वह युद्ध में कौरवों को मुंहतोड़ जवाब देगा। युधिष्ठिर अभिमन्यु से पूछते हैं तुमने चक्रव्यूह भेदन कहा सीखा तब अभिमन्यु बताते हैं उन्होंने मां सुभद्रा के गर्व में चक्रव्यूह भेदन सीखना है। अभिमन्यु कहते हैं एक दिन पिताश्री अर्जुन चक्रव्यूह भेदन की कथा माता सुभद्रा को सुना रहे थे लेकिन उन्होंने केवल छह द्वारों के भेदन की कथा सुनाई थी, तब तक माता को नींद आ गई।

वीर अभिमन्यु चक्रव्यूह में प्रवेश करते हुए सभी द्वारों पर खड़े कौरव महारथियों जयद्रथ, द्रोणाचार्य, कृपाचार्य, दुर्योधन, कर्ण, दुशासन आदि को पराजित करता है। सातवें द्वार पर पहुंच जाता है लेकिन यहां कौरव महारथी एकजुट होकर छल से अभिमन्यु का निर्दयता से वध कर देते हैं। इस दौरान कई दर्शकों की आंखें भर आई।

मुख्य अतिथि  भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र पाल भंडारी ने कहा चक्रव्यूह मंचन करना असत्य पर सत्य की जीत है। इस प्रकार के आयोजन से हमारी परम्परा जीवित रहती है

चक्रव्यूह मंचन में युधिष्ठिर का अभिनय मिलन मिश्रा, भीम सौरभ भट्ट, सहदेव सचिन, जयद्रथ सज्जन सिंह, द्रोणाचार्य गोपाल सिंह, कर्ण आशुतोष नेगी, अश्वस्थामा अमन नैनवाल, कृपाचार्य द्वारिका प्रसाद मिश्रा, दुर्योधन गजेन्द्र, दुशासन शिवांशु के अभिनय ने लोगों का मनमोह लिया। ग्राम प्रधान ललित मिश्रा ने कहा बुधवार को दुर्योधन का वध और आठ दिसम्बर को पांडव नृत्य का समापन होगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र पाल भंडारी ग्राम प्रधान ललित मिश्रा, पांडव समिति के अध्यक्ष कन्हैया प्रसाद भट्ट, उपाध्यक्ष जीतपाल सिंह नेगी, जयकृत भट्ट, लक्ष्मण सिंह नेगी, सुरेन्द्र सिंह नेगी आदि मौजूद थे। मंच संचालन दिनेश चंद्र भट्ट, जगदम्बा प्रसाद भट्ट ने किया।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *