खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। अंकिता हत्याकांड में कथित तौर से सामने आ रहे एक वीवीआईपी के नाम को उत्तराखंड सरकार की ओर से उजागर न किये जाने के विरोध में शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी चमोली ने चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर के तिराहे पर प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया।

पार्टी के ब्लाॅक अध्यक्ष गोविंद सिंह सजवाण का कहना है कि राज्य की बेटी अंकिता भंडारी के साथ हुई जघन्य अपराध की घटना  में भाजपा सरकार की ओर से इस प्रकरण में आए कथित वीवीआईपी के नाम का खुलासा करने के बजाय जनता को गुमराह कर अपराधियों को संरक्षण दिए जाने कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि एक ओर मोदी सरकार बेटी पढाओ बेटी बचाओ का नारा दे रही है वहीं बेटियों के हत्यारों को संरक्षण देने का कार्य भी उनकी सरकार में ही हो रहा है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि अविलंब हत्याकांड में कथित वीवीआईपी के नाम का खुलासा किया जाए। पुतला दहन करने वालों में ब्लाक अध्यक्ष गोविंद सिंह सजवाण, आनंद सिंह पंवार, ओमप्रकाश नेगी, पूर्व  प्रमुख कमलसिंह रावत, महिला कांग्रेस की जिला कार्यकारी अध्यक्ष ऊषा रावत, धीरेन्द्र गरोडिया, रवींद्र नेगी, संदीप झिंक्वांण नरेन्द्र भारती, पुष्कर सूरी, जयवीर नेगी, गोपाल रावत, दर्शन लाल, सेवादल महिला जिला महामंत्री अंजू राणा आदि शामिल थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!