खबर को सुनें

पोखरी (चमोली)। जिले के पोखरी विकास खंड के सिमखोली ग्राम पंचायत के जंगल में शनिवार को एक अज्ञात शव मिला है। सूचना मिलने पर राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर कर शव को पोस्टमार्टम के लिए उप जिला चिकित्सालय कर्णप्रयाग भेज दिया है।

सिमखोली के प्रधान जितेन्द्र सिंह खत्री ने बताया कि गांव की महिलाये जंगल में  घास लेने गयी थी। घास लेकर घर आते समय उन्हें जंगल में एक अज्ञात शव दिखाई दिया। जिसकी सूचना दी गई जिस पर उन्होंने इसकी सूचना राजस्व पुलिस को दी। सूचना मिलने पर राजस्व उपनिरीक्षक मोहन सिंह बिष्ट और विजय कुमार मौके पर पहुंचे। राजस्व उपनिरीक्षक विजय कुमार ने बताया कि अज्ञात शव की तहकीकात की जा रही है। फिलहाल पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिये उप जिला चिकित्सालय कर्णप्रयाग ले जाया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की  कार्रवाई की जायेगी।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!