खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अन्तर्गत एक से सात जुलाई तक जिले में फसल बीमा सप्ताह मनाया जा रहा है। किसानों को फसल बीमा कराने के लिए जागरूक करने के लिए गुरूवार को जिलाधिकारी चमोली हिमांशु खुरान ने क्लेक्ट्रेट परिसर से प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर विकासखंडों के लिए रवाना किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डा.ललित नारायण मिश्र, मुख्य कृषि अधिकारी वीपी मौर्य, मुख्य उद्यान अधिकारी तेजपाल सिंह आदि उपस्थित थे। कृषि विभाग और एआईसी कपंनी के तत्वाधान में आयोजित इस जागरूकता कार्यक्रम के तहत कृषकों को फसल बीमा योजनाओं की जानकारी दी जाएगी और अधिक से अधिक कृषकों को योजना से जोड़कर लाभान्वित किया जाएगा। इस योजना से जुड़कर किसान को ओलावृष्टि, चक्रवात, बेमौसमी बारिश आदि कारणों से फसलों की क्षति होने पर बीमा लाभ मिलेगा।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *