खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। भारतीय दलित साहित्य अकादमी ने वर्ष 2022 के लिये जिला चमोली से  सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य गिरीश आर्य और सेवानिवृत्त प्रवक्ता राजनीति विज्ञान पुष्कर बैछवाल को बाबा साहब डॉ अम्बेडकर राष्ट्रीय फेलोशिप सम्मान के लिये चयनित किया गया है।  यह सम्मान 11 दिसम्बर  को नई दिल्ली में प्रदान किया जायेगा। गिरीश आर्य ने 35 वर्षो के सेवा काल मे रहते हुये जनपद अध्यक्ष सेवास्तम्भ, बामसेफ जिलाध्यक्ष, शिल्पकार सभा जिलाध्यक्ष रहते हुये  दलितोद्धार के लिये कार्य किया। इनकी कविता जागृति और उत्तराखंड में शिल्पकारों का इतिहास  संघर्ष काफी सहरायी गई, वहीं पुष्कर बैछवाल  ने अपने 32 वर्षों के सेवाकाल राजकीय शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष, अनुसूचित जाति जान जाति अधिकारी कर्मचारी एसोशिएशन के जिलाध्यक्ष,  बामसेफ जिलाध्यक्ष,  मूलनिवासी संघ जिलाध्यक्ष,  मूलनिवासी संघ उत्तराखंड प्रशिक्षण सचिव,  पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक के जिलाध्यक्ष  रहते हुये लगातार समाज में वंचित शोषित पीड़ित  दमितों के लिये कार्य को देखते हुए भारतीय दलित साहित्य राष्ट्रीय अकादमी ने  बाबा साहब डॉ अम्बेडकर राष्ट्रीय फेलोशिप सम्मान 2022 के लिये चयनिय किया गया है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!