खबर को सुनें

रुद्रपुर। लूट, हत्या का प्रयास, नाबालिग से दुष्कर्म और अनैतिक देह व्यापार जैसे पांच संगीन मामलों में 2021 से फरार चल रहा आरोपी आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस काफी समय से आरोपी की तलाश कर रही थी। आरोपी घनश्याम बाठला को रुद्रपुर की ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मार्च महीने में आरोपी घनश्याम बाठला का नाम सूदखोर चिराग अग्रवाल के साथ जुड़ा हुआ था, जो लोगों को ब्याज पर पैसा देता था। पैसा न लौटने पर चिराग अग्रवाल और घनश्याम बाठला अपने साथियों के साथ मिल कर पहले पीडि़त को निर्वस्त्र कर डांस कराकर उसकी वीडियो बनाते थे और पीडि़त पर कई गुना ब्याज थोप कर पैसा ऐंठते थे।

पुलिस ने मामले में चिराग अग्रवाल और गोविंद ढाली को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मामले में घनश्याम बाठला सहित कई नाम प्रकाश में आया थे, जिसके बाद से आरोपी फरार चल रहा था। आज 25 नवंबर को टीम ने आरोपी बाठला को उसी के घर पहाड़गंज रुद्रपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ ट्रांजिट कैंप थाने में पांच मुकदमे दर्ज हैं।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!