खबर को सुनें

पोखरी (चमोली)। जिले के पोखरी विकासखंड में शुक्रवार को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत आशा कार्यकत्रियों के साथ संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

बतौर मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख प्रीति भंडारी ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए उन्होंने कहा कि क्षय रोग नियंत्रण, तंबाकू नियंत्रण, मातृ स्वास्थ्य, शिशु स्वास्थ्य सहित विभिन्न मुद्दों पर जागरूकता फैलाना हम सब का कर्तव्य है जिसे स्वास्थ्य समाज को निर्माण हो सके। डॉ. प्रियम गुप्ता ने क्षय रोग नियंत्रण, तंबाकू नियंत्रण, मातृत्व स्वास्थ्य, शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण सहित विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से आशा कार्यकर्ताओं को जानकारी। इन रोगों के बारे में कैसे लोगों को जागरुक किया जा सके इस पर भी चर्चा की। इस अवसर पर डॉ. प्रियम गुप्ता. राहुल बिष्ट. सीएचओ राघव भंडारी, संयोजक कमलेश्वरी भंडारी सहित तमाम आशा कार्यकर्ता मौजूद थी।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *