खबर को सुनें

हरिद्वार। थाना श्यामपुर पुलिस और सीआईयू ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए 15 लाख की स्मैक के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। जानकारी के मुताबिक श्यामपुर पुलिस और सीआईयू ने संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए 15 लाख की स्मैक के साथ दो नशे के सौदागरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों ेके पास से डेढ़ सौ ग्राम स्मैक बरामद की है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम मुस्तकीम और मेहताब निवासी हरिद्वार बताए हैं। आरोपी यूपी के बिजनौर से तस्करी कर स्मैक ला रहे थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *