खबर को सुनें

पोखरी (चमोली)। चमोली जिले के पोखरी-गोपेश्वर मोटर मार्ग पर सोमवार को देवखाल के समीप धारकोट नामक स्थान पर एक अल्टोकार अनियंत्रित होकर पांच सौ मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरी, जिससे वाहन में सवार दो लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी पोखरी पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चला कर मृतकों को सड़क मार्ग तक पहुंचाया। 

जानकारी के अनुसार अल्टोकार संख्या यूके 11 टीए 2749 त्रिशुला से गोपेश्वर की ओर आ रही थी जो धारकोट नामक स्थान पर अनियंत्रित होकर पांच सौ मीटर नीचे खाई में जा गिरी जिससे वाहन के परखचे उड़ गये। वाहन में सवार दोनों युवाओं की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। मृतकों में छेमी निवासी अनिल सेमवाल पुत्र चक्रधर सेमवाल, उम्र-28, और जोशीमठ गणाई निवासी संजय पुत्र श्री चंद्रर शेखर,  उम्र-36, शामिल है। घटना की जानकारी मिलने पर उपजिलाधिकारी, पुलिस, राजस्व पुलिस और एसडीआरएफ ने मौके पर पहुंच कर मृतकों को रेस्क्यू कर सड़क मार्ग तक पहुंचाया। पोस्टमार्टम की व्यवस्था त्रिशुला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में की जा रही है। शव को सुरक्षित रखने के लिए इन्हें उप जिलाचिकित्सालय कर्णप्रयाग भेजा जायेगा।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!