खबर को सुनें

देवाल (चमोली)। चमोली जिले के विकासखंड देवाल से लगे कलसीरी गांव के नीचे कैल नदी में चार नाबालिग बच्चो की डूबने से मौत हो गई,हालांकि बच्चे कैसे डूबे अभी तक यह रहस्य बना हुआ है।

जानकारी के अनुसार कलसीरी गांव के चार बच्चे शुक्रवार दोपहर बाद से ही अचानक लापता हो गए थे। परिजनों ने शाम तक भी बच्चो के घर न लौटने पर पूरी रात आसपास के इलाकों में बच्चो की काफी ढूंढ खोज की। शनिवार की सुबह हाट कल्याणी सवाड मोटरमार्ग पर कलसीरी गांव के नीचे कैल नदी में बच्चो के शव नदी के अंदर पड़े होने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। जहां स्थानीय लोगो की मदद से पुलिस ने चारों शवो को नदी के अंदर से बाहर निकाला। चारो बच्चो की पहचान प्रियांशु पुत्र रघुवीर सिंह उम्र 16 वर्ष, अंशुल पुत्र हरेंद्र सिंह उम्र 17 वर्ष, धर्मेंद्र पुत्र भरत सिंह उम्र 15 वष (तीनों निवासी इछोली गांव) और लकी पुत्र राकेश मिश्रा उम्र 16 वर्ष  देवाल के रूप में हुई है। चारांे बच्चे राजकीय इंटर कालेज देवाल में अध्ययनरत थे। चारो मासूम बच्चो की मौत से देवाल में शोक की लहर है।

इधर, उपजिलाधिकारी थराली रविन्द्र जुंवाठा ने भी मामले की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस रहस्यमयी मौतों से पर्दा उठने की बात कही है। उपजिलाधिकारी ने कहा कि कम गहरे पानी मे एक साथ डूब जाने से चारो बच्चो की मौत हुई है इसमें कहीं न कहीं कुछ संदिग्ध नजर आ रहा है। उन्होंने मामले की जांच करने की बात कही है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!