खबर को सुनें

बदरीनाथ (चमोली)। कपाट बंद होने की तैयारियों के साथ ही बुधवार को श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति का श्री बदरीनाथ धाम स्थित कार्यालय नृसिंह मंदिर जोशीमठ के निकट शिफ्ट हो गया है।

बदरीनाथ से कार्यालय सामग्री एवं दस्तावेज जोशीमठ भेजे गये है। मंदिर समिति मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि श्री बदरीनाथ धाम के कपाट 19 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद हो रहे है विगत वर्षों की भांति शीतकाल में कार्यालय जोशीमठ में रहेगा।

इस अवसर पर  उप मुख्य कार्याधिकारी सुनील तिवारी, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी गिरीश चैहान, प्रशासनिक अधिकारी कुलदीप भट्ट, निजी सचिव प्रमोद नौटियाल, लेखाकार भूपेंद्र रावत, प्रशासनिक अधिकारी विवेक थपलियाल, अवर अभियंता गिरीश रावत,वाहन प्रभारी जगमोहन बत्र्वाल, अतुल डिमरी, पूजा प्रभारी केदार सिंह रावत, संजय तिवारी, नरेन्द्र खाती, राजेंद्र पुरोहित, सुनील मैखुरी, मंजेश भुजवाण, मुकेश सती, पंकज कुमार आदि मौजूद रहे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!