खबर को सुनें

आदिबद्री (चमोली)। चमोली जिले के कर्णप्रयाग-गैरसैण मोटर मार्ग पर शिलपाटा के पास बुधवार को एक वैगनआर कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी जिसमें सवार तीन लोगों में से दो की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि एक घायल हो गया है। दुर्घटना की सूचना पर एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंच कर मृतक और घायलों को रेस्क्यू कर सड़क तक पहुंचाया। 

जानकारी के अनुसार बुधवार कार संख्या यूके 16ए 9723 शिलपाटा के पास अनियंत्रित होकर लगभग तीन सौ मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरी। कार में तीन व्यक्ति सवार थे। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने घायल को घटना स्थल से निकल कर प्राथमिक उपचार के लिए आदिबद्री स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया। साथ ही मृतको को बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए उप जिलाचिकित्सालय कर्णप्रयाग भेजा गया है। एसडीआरएफ की रेस्क्यू टी में मुख्य आरक्षी भगत सिंह कंडारी, आरक्षी अनूप कुमार, राजेंद्र सैलानी, हर्ष लाल, नरेंद्र लाल, पैरामीडिक्स विक्रम, भूपेंद्र आदि शामिल थे।

 

दुर्घटना में घायल  

ललित, उम्र 36 वर्ष, निवासी हल्द्वानी

मृतक

उमेद सिंह नेगी उम्र 45, निवासी विकासनगर देहरादून

हिमांशु उम्र 45, निवासी देहरादून

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!