खबर को सुनें

देहरादून। रविवार को महात्मा गांधी एवं लालबहादुर शास्त्री जी की जयंती के शुभ अवसर पर SDRF वाहिनी मुख्यालय जॉलीग्रांट में सेनानायक महोदय द्वारा ”रघुपति राघव राजा राम” की सुर ध्वनि के बीच महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्रों का अनावरण करते हुए माल्यर्पण किया व पुष्प अर्पित किए। माल्यार्पण के पश्चात मान सेनानायक महोदय द्वारा अपने उदबोधन में समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों को गांधीजी व शास्त्रीजी के पदचिन्हों पर चलते हुए सदैव अहिंसावादी व सत्यवादी रहने का संदेश दिया गया। तत्पश्चात सेनानायक महोदय के निर्देशानुसार स्वच्छता अभियान चलाकर वाहिनी परिसर की साफ-सफाई की गई।

सम्पूर्ण कार्यक्रम के दौरान वाहिनी मुख्यालय में सेनानायक मणिकांत मिश्रा, उपसेनानायक अजय भट्ट, शिविरपाल राजीव रावत, निरीक्षक प्रमोद रावत, उप निरीक्षक जयपाल राणा, विजय प्रसाद, नीरज चौहान, मनीष कनोजिया, हे0का0 MT मथुरा प्रसाद एवं अन्य SDRF कर्मचारी व उपनलकर्मी उपस्थित रहे।

इसके अतिरिक्त राज्य भर में व्यवस्थापित SDRF पोस्टों पर भी महात्मा गांधी जयंती को उल्लासपूर्वक मनाया गया तथा आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई की गई।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!