खबर को सुनें

देहरादून। रविवार को थाना लक्ष्मण झूला द्वारा SDRF टीम को सूचित कराया गया कि विगत दिवस एक व्यक्ति लक्ष्मण झूला क्षेत्र से नदी में बह गया, जिसकी सर्चिंग हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है। सूचना प्राप्त होते ही SDRF टीम उप निरीक्षक सचिन रावत के हमराह मय रेस्क्यू उपकारणों के घटनास्थल के लिए तत्काल रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुँचकर लक्ष्मण झूला क्षेत्र में नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। गौरतलब है कि उक्त व्यक्ति परिवार सहित राजस्थान से यात्रा हेतु आये थे। कल शाम गीता भवन के पास नदी में नहाते समय अचानक पैर फिसलने से उक्त व्यक्ति नदी में बह गया। SDRF द्वारा सर्च ऑपरेशन के दौरान व्यक्ति के शव को नदी से बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

मृतक का नाम:-

इंद्र चंद्र सोनी उम्र-65 पुत्र अमलोक चन्द्र
निवासी :- बीकानेर, राजस्थान

SDRF टीम का विवरण :-

उप निरीक्षक सचिन रावत, आरक्षी मातवर सिंह, रविन्द्र नेगी, पंकज बिष्ट, सुमित नेगी, अजीत सिंह, चालक जितेन्द्र चौधरी

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!