खबर को सुनें

पोखरी (चमोली)। जिले के पोखरी तहसील मुख्यालय पर आयोजित होने वाला सात दिवसीय हिमवंत कवि चंद्र कुंवर बत्र्वाल खादी ग्रामोद्योग पर्यटन मेले की तैयारियां जोरशोर से चल रही है। मेले का उद्घाटन 14 सितम्बर को पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज और बद्री केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय बतौर मुख्य अतिथि करेंगे। साथ मेले के द्वितीय दिवस अर्थात 15 सितम्बर को प्रदेश के सीएम पुष्कर सिंह धामी और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भी शिरकत करेंगे।
नगर पंचायत अध्यक्ष पोखरी लक्ष्मी प्रसाद पंत ने बताया मेले के द्वितीय दिवस पर अर्थात 15 सितम्बर को मेले का विधिवत शुभारंभ प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की ओर से किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मेले में चरखी, सर्कस, झूले, क्रॉस कंट्री, वॉलीबॉल के साथ अन्य विभिन्न प्रतियोगिताऐं आयोजित की जाऐंगी साथ विभागों के स्टालों के साथ हंस फाउडेशन का स्वास्थ्य शिविर भी आयोजित किया जाएगा। सांस्कृतिक संध्या में लोक गायक और गायिका मीना राणा, गजेंद्र राणा, पम्मी नवल, रामेश्वरी भट्ट, आरती गुसाई, अमित खरे, रोहित चैहान सहित तमाम स्थानीय कलाकार एवं महिला मंगल दलों की कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने जनपदवासियों से मेले में आने का न्यौता दिया है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!