खबर को सुनें

पौड़ी। शुक्रवार को कोतवाली श्रीनगर द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि भटोली गांव में एक बोलेरो वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। सूचना पर पोस्ट श्रीनगर से इंस्पेक्टर मंजरी नेगी के नेतृत्व में SDRF टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के घटनास्थल के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर एक बोलरो वाहन (UA 12 8562) मुख्य मार्ग से अनियंत्रित होकर लगभग 200 मीटर नीचे गिरा हुआ था जिसमें 02 लोग सवार थे।

SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा अत्यधिक विषम परिस्थितियों में वाहन तक पहुँचकर सर्चिंग की गई तो पाया कि उक्त वाहन में सवार दोनों लोगों की मृत्यु हो चुकी थी। टीम द्वारा दोनों मृतकों के शवों को बॉडी बैग के माध्यम से मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।
मृतकों का विवरण:-
1. अर्जुन सिंह पुत्र धर्म सिंह, उम्र- 35 वर्ष, निवासी- भटोली गांव, पौड़ी
2. देव सिंह पुत्र स्व0 बलबीर सिंह, उम्र- 40 वर्ष, निवासी- उपरोक्त।

रेस्क्यू टीम का विवरण:-

 निरीक्षक मंजरी नेगी, आरक्षी रोविन कुमार,  विकास गुसाई, उपेंद्र इतवाल,  मुकेश कुमार, पैरामेडिक्स प्रवीण सिंह, चालक मनोज सिंह

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!