खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी (सीपीआई) के कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड में यूकेएसएसएससी पेपर लीक और विधानसभा में बैकडोर से हुई नियुक्तियों के विरोध में चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर के मुख्य तिराहे पर धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने सीएम से यूकेएसएसएससी और विधानसभा में हुई बैकडोर नियुक्तियों की सीबीआई से जांच की मांग की।

बुधवार को जिला मुख्यालय गोपेश्वर में सीपीआई ने धरना प्रदर्शन कर सीबीआई जांच की मांग की। सीपीआई के जिला सचिव विनोद जोशी ने कहा कि देवभूमि के नाम से पहचान रखने वाले उत्तराखंड को नेताओं और अधिकारियों ने भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा दिया हैं। उन्होंने कहा कि मेहनती युवा और छात्र अपने भविष्य को लेकर परेशान हैं, लेकिन नेता और अधिकारी मिलकर मोटा पैसा लेकर सरकारी नौकरियों का पेपर लीक करवा रहे हैं, और अपने चेहतों को बैकडोर से नौकरी दे रहे हैं। सीपीआई  नेता भरत सिंह कुंवर ने कहा कि क्या सत्ता का विपक्ष दोनों की पार्टियां भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबी हुई है। जो भी सत्ता में आता है वह एक दूसरे पर आरोप लगाकर जनता का ध्यान भटकाने का प्रयास करने पर लगा रहता है। वर्तमान समय में भाजपा की सरकार सत्ता में है और कांग्रेस भ्रष्टाचार की बात कर रही है जबकि कांग्रेस के कार्यकाल में भी भर्तियों में भारी अनियमितता सामने आ रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस कब तक इसी प्रकार जनता को बेकूफ बनाते रहेंगे अब जनता को भी समझना होगा।  धरना देने वालों में  विनोद जोशी, भरत सिंह कुंवर, राकेश नेगी, भवान सिंह बिष्ट, रणजीत सिंह, रूप सिंह, पूरन सिंह, प्रताप सिंह, राकेश लाल, सुलभ सिंह, धन सिंह राणा, सुरेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह, हुकम सिंह रावत, त्रिभुवन सिंह, मथुरा प्रसाद जोशी आदि शामिल थे।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!