खबर को सुनें

कर्णप्रयाग(चमोली)। 06 सितम्बर को कर्णप्रयाग में तहसील दिवस का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए अपर जिलाधिकारी अभिषेक त्रिपाठी ने बताया कि 06 सितम्बर केा जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील सभागार कर्णप्रयाग में 11 बजे से 2 बजे तक तहसील दिवस का आयोजन किया जाएगा। जिसमें जनमानस को सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी विभागीय स्टॉल के माध्यम से देने के साथ जन समस्याओं का निराकरण भी किया जाएगा। उन्होंने सभी जनपद स्तरीय अधिकारियों को सम्पूर्ण तैयारी के साथ जनसामान्य की शिकायतों के निस्तारण में अपना सहयोग प्रदान करने हेतु निर्देशित किया गया है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!