खबर को सुनें

देहरादून। UKSSSC भर्ती परीक्षा से संबंधित मुकदमें में विवेचना के दौरान एसटीएफ  द्वारा अभियुक्त ललित राज शर्मा को कस्टडी रिमांड पर लिया गया था. पीसीआर पर लेकर आज एसटीएफ टीम अभियुक्त ललित राज शर्मा के घर धामपुर में हाउस सर्च की गई जहां पर अभियुक्त की निशानदेही पर  घर से अवैध नकदी / महत्वपूर्ण साक्ष्य बरामद हुए. एसटीएफ द्वारा कस्टडी रिमांड पर अभियुक्त ललित राज शर्मा से गहनता से पूछताछ की गई एवं साक्ष्य संकलन की कार्रवाई की गई. जिसके आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी.

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!