खबर को सुनें

थराली (चमोली)।  जिले के तहसील थराली में थाने से चार और तहसील मुख्यालय से छह किलोमीटर की दूरी पर खुले आम अवैध शराब की बिक्री किये जाने का आरोप लगाया जा रहा है। जिसको लेकर क्षेत्र की जनता ने एसडीएम को एक ज्ञापन भी सौंपा है।

थराली के लोल्टी, तुगेश्वर व्यापार संघ के अध्यक्ष धनराज सिंह रावत, देवराड़ा की सभासद मीना देवी ने बताया कि पिछले लंबे समय से ग्वालदम-कर्णप्रयाग राष्ट्रीय राजमार्ग पर तहसील एवं थाना मुख्यालय से मात्र चार से छह किमी की दूरी पर स्थित लोल्टी, तुगेश्वर, मालबज्वाड आदि क्षेत्रों में लंबे समय से अवैध शराब की बिक्री खुलें आम की जा रही हैं। जिससे इन क्षेत्रों में महिलाओं, स्कूली बच्चों एवं आम नागरिकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा हैं। उन्होंने कि इस संबंध में उन्होंने कई बार स्थानीय पुलिस प्रशासन के साथ ही जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक को भी शिकायतें की जा चुकी हैं। किंतु स्थानी स्तर पर उचित कार्रवाई नही होने पर अवैध बिक्रेताओं के साथ ही शराबियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। शुक्रवार को अध्यक्ष एवं सभासद आदि ने उपजिलाधिकारी थराली को सौंपे ज्ञापन में लोल्टी, तुगेश्वर क्षेत्र में शराब की अवैध बिक्री पर रोक लगाने के लिए जरूरी कानूनी कार्रवाई अमल में लाने की मांग की हैं।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!