खबर को सुनें

पोखरी (चमोली)। जिले के पोखरी विकास खंड के राजकीय इंटर काजेल गोदली में शिक्षकों की मांग को लेकर अभिभावकों ने शनिवार से विद्यालय परिसर में आमरण अनशन शुरू कर दिया था। जिसे बाद में खंड शिक्षा अधिकारी पोखरी की ओर से जारी एक पत्र के बाद समाप्त कर दिया गया है।

बता दें कि गोदली इंटर कालेज में शिक्षकों की मांग को लेकर छात्रों के साथ ही अभिभावकों ने विद्यालय परिसर में धरना शुरू कर दिया था। अभिभावकों और शिक्षकों को मनाने के लिए खंड शिक्षा अधिकारी पोखरी ने भी भरसक प्रयास किया  लेकिन अभिभावक और छात्र शिक्षकों की तैनाती को लेकर अडे रहे।  साथ ही उन्होंने 20 अगस्त तक शिक्षकों की तैनाती न होने पर आमरण अनशन की चेतावानी भी दी थी, लेकिन अभिभावकों की चेतावानी का भी शिक्षा विभाग पर किसी प्रकार का प्रभाव नहीं दिखा जिससे नाराज अभिभावकों ने शनिवार से विद्यालय परिसर में आमरण अनशन शुरू कर दिया है। आमरण अनशन पर बैठे  भूतपूर्व सैनिक राजबर सिंह और राकेश सिंह बत्र्वाल का कहना है कि शिक्षकों की कमी के चलते उनके पाल्यौं का भविष्य चैपट होता जा रहा है। जब तक शिक्षकों की तैनाती नहीं हो जाती तब तक आमरण अनशन जारी रहेगा। इस मौके पर अभिभावक संघ के अध्यक्ष किसान सिंह, ग्राम प्रधान गुड़म सजन सिंह, प्रधान प्रेम सिंह सतेंद्र सिंह नेगी, देवेन्द्र लाल, जगदीश लाल, प्रेम सिंह नेगी, मीना देवी आदि मौजूद थे।

इधर खंड शिक्षा अधिकारी पोखरी डा. बीसी बेबनी ने शनिवार को प्रधानाचार्य राइका गोदली को एक पत्र भेजकर जिसमें स्थायी शिक्षकों की तैनाती होने तक चक्रानुक्रम में विद्यालय में शिक्षकों की तैनाती किये जाने का आश्वासन दिया है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *