खबर को सुनें

रानीखेत/ लखनऊ। सभी अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि थल सेना भर्ती कार्यालय अल्मोड़ा के द्वारा सोमनाथ मैदान रानीखेत में अग्निवीर जीडी, अग्निवीर तकनीकी, अग्निवीर क्लर्क/ स्टोर कीपर और अग्निवीर ट्रेडमैन आठवीं और दसवीं पास की भर्ती का आयोजन 20 अगस्त से 31 अगस्त 2022 तक किया जा रहा है। सभी अभ्यर्थी अपने प्रवेश पत्र के अनुसार दिए गए दिन और समय पर भर्ती स्थल पर पहुंच जाएं । बिना प्रवेश पत्र के भर्ती स्थल पर प्रवेश की अनुमति प्रदान नहीं की जाएगी एवं नियमों का उल्लंघन करने पर अभ्यर्थी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अभ्यर्थी ध्यान दें कि अपने पंजीकरण के समय उन्होंने जिस परिचय प्रमाण पत्र का उल्लेख किया है वे उसे ही मूल रूप में अपने सत्यापन के लिए वहां प्रस्तुत करेंगे। भर्ती प्रक्रिया को ट्रेड, तहसील व जिला के अनुसार विभाजित किया गया है जो कि इसके साथ संलग्न है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!