खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद चमोली ने शनिवार को एबीवीपी का 74वां स्थापना दिवस मनाया। जिसमें एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

संगोष्ठी के मुख्य अतिथि टीएचडीसी के निदेशक आरएन सिंहा ने कहा कि युवाओं की राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका है। उन्होंने कहा कि एबीवीपी ऐसा छात्र संगठन है जो स्वामी विवेकानंद को अपना आदर्श मानता है। इसके पीछे कारण यह है कि विवेकानंद ने कम उम्र में ही विश्व में भारत को एक अलग पहचान दी थी, वह  भी ऐसे वक्त में जब भारत काफी अभावों से जुझ रहा था। उन्होंने कहा कि हर बच्चे के अंदर स्वामी विवेकानंद छिपा है आवश्यकता इस बात की है कि वह अपनी शक्तियों को पहचाने और उसका सही दिशा में उपयोग कर राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका अदा करे। मुख्य वक्ता शरद ने कहा कि एबीवीपी विश्व का एक मात्र ऐसा संगठन है जो पहले राष्ट्र हित की बात करता है। उन्होंने कहा कि यह संगठन युवाओं को राष्ट्र निर्माण और राष्ट्र हित के लिए प्रेरित करता है। विशिष्ठ अतिथि सुशीला सेमवाल ने कहा कि हर अभिभावक को अपने बच्चे को राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करना होगा। उन्होंने कहा कि हमारे देश में जितने भी महापुरूष हुए है उन्हें अपने परिवार से ही समाज हित की प्रेरणा मिली है और आगे चल कर उन्होंने भारत वर्ष को संवारने में अपनी अहम भूमिका निभायी है। इस मौके पर कार्तिक तिवारी ने अपनी कविता पाठ से सभी का मनमोहा। कार्यक्रम में विभाग संगठन मंत्री चयन सिंह रावत, प्रदेश सह मंत्री अमित मिश्रा, भाजपा जिलाध्यक्ष रघुवीर बिष्ट, अतुल शाह, अमित ठाकूर आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!