खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। गोपेश्वर-मंडल-चोपता मोटर मार्ग पर मंडल घाटी स्थित जडी बूटी शोध संस्थान के कुछ आगे शनिवार को चार बजे के आसपास एक कार के ऊपर से पेड़ टूटकर गिरने से कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसे 108 सेवा वाहन से जिला अस्पताल गोपेश्वर में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार घायल व्यक्ति दशोली विकास खंड के किलोंडी गांव का दिनेश सिंह बिष्ट है जो वन विभाग में सेवारत पेड़ गिरने  और भारी बारिश से आए मलबे के कारण मंडल रोड जगह-जगह अवरुद्ध हो गई है। शनिवार को मंडल घाटी में करीब एक घंटे तक भारी बारिश हुई।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!