खबर को सुनें

कर्णप्रयाग (चमोली)। शनिवार को चौकी सिमली थाना कर्णप्रयाग पुलिस को लगभग 20:50 बजे सूचना मिली कि बगोली से आगे मंदिर से लगभग 100 मीटर की दूरी पर नारायण बगड़ की तरफ एक कार सड़क के नीचे गिर गई है।

सूचना पर सिमली चौकी से पुलिसकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे तो देखा कि शाम के समय अत्यधिक बारिश होने के कारण पानी निर्माणाधीन सड़क में जमा हो गया जिस कारण कर्णप्रयाग- नारायण बगड़ मुख्य सड़क लगभग 5 फुट धंस गई और उसमें एक अल्टो कार UK13-5369 गिर गई कार चालक का  अनिल चौहान है जो कि कार गिरने के बाद सुरक्षित कार के अंदर से बाहर निकल कर मौके से अपने कैम्प आमसौड़ चला गया वह ग्रीफ का कर्मचारी है इस संबंध में ग्रीफ के अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है जो कि मजदूर और जेसीबी लेकर मौके पर सड़क को ठीक करने के लिए पहुंच चुके हैं पुलिस मौके पर है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!