खबर को सुनें

हरिद्वार। बीते रोज नाबालिक भतीजी से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जहा से पुलिस आरोपी को न्यायालय में पेश करने की तैयारी कर रही है।

ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी ने बताया कि क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने 26 जून को थाने में पुलिस को तहरीर देते हुए बताया था कि ईद से 5 दिन बाद उसकी पुत्री को महफूज पुत्र फारूक निवासी काजी कॉलोनी ज्वालापुर डरा धमकाकर अपने साथ ले गया, जहा उसने उसकी पुत्री के साथ दुष्कर्म किया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए उसके संभावित ठिकाने पर दबिश दी। सोमवार पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को धर दबोचा। पुलिस आरोपी महफूज को मेडिकल कराने के बाद न्यायालय मेे पेश किया जा रहा है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!