खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)।  राज्य सरकार ने वर्ष 2022 के लिए नाशपाती का न्यूनतम समर्थन मूल्य छह रूपये प्रति किग्रा घोषित किया है।

जानकारी देते हुए मुख्य उद्यान अधिकारी तेजपाल सिंह ने बताया कि उद्यान विभाग की ओर से नाशपाती फल का उर्पाजन 10 जुलाई से 15 अगस्त तक किया जाएगा। संबंधित उत्पादकों को घोषित समर्थन मूल्य से अधिक मूल्य किसी अन्य माध्यम से प्राप्त होने की स्थिति में वे अपनी फसल का विक्रय करने के लिए स्वतंत्र होंगे। क्रय किए जाने वाले नाशपाती का न्यूनतम व्यास 50 मिमी से कम नहीं होना चाहिए और फल सडे, गले तथा कटे नहीं होने चाहिए।  फलों की तुडाई उपरान्त फलों के वाष्पीकरण एवं श्वसन क्रिया से वजन में होने वाली कमी को ध्यान में रखते हुए क्रय के समय तौल में 2.50 प्रतिशत अधिक वजन लिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि जिले में  हेलंग, पीपलकोटी, मण्डल गैरसैंण, तलवाडी, पोखरी, नन्द्रप्रयाग, नारायणबगड तथा कर्णप्रयाग में संग्रह/क्रय केन्द्र बनाये गये हैं। उन्होंने कहा कि यह योजना केवल कृषको के लिये होगी। ठेकेदार और बिचैलिये इस योजना में आच्छादित नहीं होंगे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!