खबर को सुनें

हरिद्वार। सिडकुल स्थित होटल गार्डेनिया का प्रोफाइल हैक कर साइबर ठगांे ने अपना नंबर डालकर ग्राहकों से ठगी की है। होटल गार्डेनिया की गुगल प्रोफाइल को हैक करने के बाद हेकरों ने उस पर अपना मोबाइल नंबर डाल दिया। जिसके बाद फर्जी मोबाइल नंबर से ठग ग्राहकों से ठगी कर रहे हैं। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सिडकुल थाना प्रभारी प्रमोद उनियाल ने बताया कि होटल गार्डेनिया के जनरल मैनेजर मनीष बडोनी ने शिकायत देकर बताया कि उनके होटल गार्डेनिया होटल स्पा एंड रिसोर्ट की गुगल प्रोफाइल को हैक कर किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनका मोबाइल नंबर हटाकर अपना मोबाइल नंबर अपडेट कर दिया है। इसके साथ ही यह व्यक्ति फर्जी मोबाइल नंबर पर ग्राहकों से एडवांस धनराशि वसूलने के उपरांत कमरे बुक करने की बात करता है। जिससे होटल के ग्राहक परेशान हैं। सिडकुल थाना प्रभारी प्रमोद उनियाल ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। साइबर सेल को भी इसके लिए पत्र भेजा गया है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!