खबर को सुनें

हरिद्वार। लक्सर-रुड़की मार्ग पर सोलानी पुल के पास एक बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार पांच लोग घायल हो गए। जिसमें तीन बच्चे भी शामिल हैं। घायलों में एक मासूम की हालत नाजुक बनी हुई है। जिसे हायर सेंटर ऋषिकेश रेफर कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक रुड़की सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के ढंडेरा निवासी 28 वर्षीय शैंकी अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ लक्सर गए थे। बुधवार सुबह बाइक पर सवार होकर वह लक्सर से वापस लौट रहे थे। जैसे ही वह लक्सर-रुड़की मार्ग पर सोलानी नदी पुल के पास पहुंचे तो उनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में 28 वर्षीय शैंकी, उनकी पत्नी संगीता 27 वर्ष, बेटा संस्कार 6 वर्ष, बेटी सोनाक्षी 7 वर्ष व बेटी कुमकुम 8 वर्ष घायल हो गए। राहगीरों की मदद से घायलों को 108 से रुड़की सिविल अस्पताल भिजवाया गया। जहां डॉक्टरों ने सभी को प्राथमिक उपचार दिया। हादसे में संस्कार की गंभीर हालत को देखते हुए उसे एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया है। बाकी सभी घायलों की हालत फिलहाल सामान्य बताई जा रही है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!