खबर को सुनें

रुद्रप्रयाग। दिनाँक 18 जून 2022 को देर रात्रि एक स्थानीय कॉलर द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि गौरीकुंड के पास एक व्यक्ति खाई में गिर गया है। उक्त सूचना प्राप्त होते ही पोस्ट सोनप्रयाग से इंस्पेक्टर अनिरुद्ध भंडारी के हमराह SDRF रेस्क्यू टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई।रेस्क्यू टीम द्वारा रात्रि के घनघोर अंधेरे व विषम परिस्थितियों में घटनास्थल पर गहन सर्चिंग की गई परन्तु उक्त व्यक्ति का कुछ पता नही चल पाया।

सर्चिंग के दौरान ही रेस्क्यू टीम को नदी में एक शव दिखाई दिया जो संभवतः 4 दिन पूर्व डूबे हुए व्यक्ति का था, जिसकी सर्चिंग भी पूर्व की गई थी। रेस्क्यू टीम द्वारा शव को बॉडी बैग में डालकर नदी के तेज बहाव को पार करते हुए मुख्य मार्ग तक पहुँचाया गया तथा जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।

जिला पुलिस द्वारा उक्त व्यक्ति की शिनाख्त मध्यप्रदेश निवासी बैजनाथ मिश्रा, उम्र 69 वर्ष के रूप में की गई।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!