खबर को सुनें

पौड़ी। रांसी स्टेडियम पौड़ी गढ़वाल में उत्तराखण्ड पुलिस भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा के 08वें दिन 306 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया । उत्तराखण्ड पुलिस/पीएसी एवं फायरमैन के आरक्षी (महिला/पुरुष) के कुल 1521 पदों की शारीरिक दक्षता परीक्षा प्रारम्भ हो चुकी है। इसी क्रम में आज 22 मई 2022 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी गढ़वाल यशवन्त सिंह चौहान की अध्यक्षता में अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा करायी गयी। भर्ती का आठवें दिन शारीरिक दक्षता परीक्षा में 400 में से कुल 306 अभ्यर्थियों द्वारा प्रतिभाग किया गया । 94 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। 243 अभ्यर्थी शारीरिक दक्षता परीक्षा में सफल रहे। 62 अभ्यर्थी शारीरिक दक्षता परीक्षा में असफल रहे।  भर्ती को सकुशल सम्पन्न कराने में अपर पुलिस अधीक्षक संचार पौड़ी अनूप काला,  पुलिस उपाधीक्षक कोटद्वार गणेश लाल कोहली, पुलिस उपाधीक्षक सदर पौड़ी प्रेम लाल टम्टा, पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन विभव सैनी, प्रतिसार निरीक्षक विपेंद्र सिंह एवं अन्य अधिकारी/ कर्मचारी उपस्थित रहे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!