खबर को सुनें

स्पेशल टास्क फोर्स एंटी ड्रग्स टास्क फोर्स टीम द्वारा 742 नशीले इंजेक्शन व 300 नशीली गोलियां, के साथ किया एक अभियुक्त गिरफ्तार

देहरादून। उत्तराखण्ड राज्य में बढ़ते नशे की प्रवृति की रोकथाम हेतु नशा मुक्त भारत अभियान के तहत 11 मई 2022 को थाना रायपुर क्षेत्र से 742 नशीले इंजेक्शन व 300 नशीली गोलियों के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड अशोक कुमार द्वारा राज्य के युवाओं तथा स्कूली छात्र-छात्राओं के मध्य बढते नशे की प्रवृति की रोकथाम तथा अवैध नशा तस्करों के खिलाफ कार्यवाही हेतु एसटीएफ के अधीन एन्टी ड्रग टास्क फोर्स  का गठन किया गया है। जिसके द्वारा लगातार अवैध मादक पदार्थो की तस्करी की रोकथाम हेतु नशा तस्करों की  धड़पकड़ गिरफ्तारी की जा रही है।
इसी क्रम में ’देहरादून जिले में नियुक्त ADTF टीम द्वारा थाना रायपुर  देहरादून क्षेत्र मे एटीएस काॅलोनी पर पर  स्थित घर में छापा मारकर अभियुक्त लाल प्रभात भारती पुत्र ताराचंद भारती  के घर से 742 नशीले इंजेक्शन व 300 नशीली गोलियों के साथ नशे के व्यापार से कमाए गए अवैध 19,350 रूपए बरामद करते हुए अभियुक्त उपरोक्त को गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुये अभियुक्त के विरुद्ध   थाना रायपुर  में अभियोग पंजीकृत कराया गया है । पूछताछ में अभियुक्त उपरोक्त ने बताया कि वह वकालत की प्रेक्टिस कर रहा है तथा वह धन के लालच में आकर यह कार्य कर रहा था।
प्रभारी एसटीएफ उत्तराखण्ड द्वारा जनता से अपील की है कि वे नशे से दूर रहें । किसी भी प्रकार के लालच में आकर नशा तस्करी न करें । नशा एक धीमा जहर है जिससे खुद भी बचें तथा अपने बच्चों को भी सुरक्षित रखें । नशा तस्करी करने वालों के खिलाफ कार्यवाही हेतु तत्काल निकटतम पुलिस स्टेशन या एसटीएफ उत्तराखण्ड से सम्पर्क करें।
  • सम्पर्क सूत्र – 0135-2656202,  9412029536

गिरफ्तार अभियुक्त

  • लाल प्रभात भारती पुत्र ताराचंद भारती पता ए0टी0एस0 काॅलोनी थाना रायपुर देहरादून

बरामदगी का विवरण 

  • 742 नशीले इंजेक्शन व 300 नशीली गोलियों के साथ नशे के व्यापार से कमाए गए अवैध 19,350 रूपए

गिरफ्तारी एडीटीफ एसटीएफ पुलिस टीम

  • निरीक्षक शरद चन्द्र गुसांई
  • उप निरीक्षक विकास रावत
  • म. उप. रोशनी रावत
  • हे. का. प्रो. चिरंजीत सिंह
  • का. जय सिंह
  • का. प्रदीप जुयाल
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!