खबर को सुनें

रूडकी। विजिलेंस की टीम ने रुड़की में दिल्ली हरिद्वार हाईवे स्थित सैनीपुरम कॉलोनी निवासी लेखपाल नरेश सैनी को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आपको बता दें कि, ठीक एक महीने पहले रुड़की तहसील से भी देहरादून विजिलेंस ने कानूनगो राज कुमार सैनी को रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा था।

विजिलेंस के कुछ कर्मचारी अभी भी लेखपाल के घर में मौजूद हैं। वहीं अभी इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है कि, लेखपाल किस व्यक्ति से रिश्वत ले रहा था और कितने पैसों की रिश्वत ले रहा था। देहरादून विजिलेंस की टीम ने रुड़की में दिल्ली-हरिद्वार हाईवे स्थित सैनीपुरम कॉलोनी निवासी लेखपाल नरेश सैनी को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। बताया गया है कि विजिलेंस की टीम लेखपाल को अपने साथ देहरादून लेकर चली गई। वहीं, लेखपाल नरेश सैनी के घर पर विजिलेंस के कुछ कर्मचारी अभी भी छानबीन कर रहे हैं।

बताया गया है कि लेखपाल नरेश सैनी हरिद्वार की ज्वालापुर तहसील में तैनात है, जो रुड़की के सैनीपुरम कॉलोनी में रहता है। जानकारी के मुताबिक लेखपाल आज सुबह करीब 9 बजे के बीच किसी व्यक्ति से सड़क पर रिश्वत ले रहा था। तभी विजलेंस टीम ने लेखपाल को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया और अपने साथ देहरादून ले गई है। विजिलेंस के कुछ कर्मचारी अभी भी लेखपाल के घर में मौजूद हैं। अभी इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है कि लेखपाल किस व्यक्ति से रिश्वत ले रहा था और कितने पैसों की रिश्वत ले रहा था।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!