खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। चारधाम यात्रा शुरू हुए अभी एक सप्ताह का समय भी नहीं गुजरा है और अभी से यात्रियों से यात्रा रूट पर निर्धारित दर से अधिक किराया वसूले जाने की शिकायतें आने लगी है, वहीं बदरीनाथ धाम की यात्रा को शुरू हुए दो दि नही हुए है और पुलिस को अवैध किराया वसूलने की शिकायत मिलने लगी है जिस पर चमोली पुलिस ने सख्त रूख अख्तियार किया है। पुलिस अधीक्षक चमोली श्वेता चैबे ने निर्देश दिए है कि ऐसे वाहन चालकों पर कड़ी कार्रवाई अमल में लायी जाए।

बदरीनाथ धाम के दर्शन के लिए आ रहे श्रद्धालुओं से जोशीमठ में टैक्सी चालकों की ओर से निर्धारित दर से अधिक किराया वसूले जाने की शिकायत पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मंगलवार को यातायात निरीक्षक प्रवीण आलोक ने जोशीमठ के टैक्सी संचालकों से वार्ता कर उन्हें कर किसी भी दशा में क्षमता से अधिक सवारी ना ले जाने, निर्धारित मूल्य से अधिक किराया न वसूलने, शराब पीकर वाहन ना चलाने, सख्ती से यातायात नियमों का पालन करने हेतके लिए निर्देशित किया गया। निरीक्षक यातायात ओर से नियमों का उल्लंघन करने वाले टैक्सी चालकों के विरूद्ध वैधानिक कार्रवाई करने की चेतावनी दी गयी।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!